फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से फिर पूछताछ, नहीं दिए स्पष्ट जवाब

Thu, 23 Mar 2023 11:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर की आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के साथ निकटता होने के इनपुट के बाद उससे दो डीएसपी की अगुआई में पंजाब पुलिस ने वीरवार को फिर पूछताछ की। किरणदीप ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। किरणदीप कौर को पूछा गया था कि अमृतपाल सिंह कहां है और क्या वह उसके साथ किसी के माध्यम से संपर्क कर रहा है या नहीं। इससे किरणदीप ने पूरी तरह इन्कार कर दिया। बब्बर खालसा के संबंधों से उसने इन्कार ही किया है। वह क्या काम करती रही है और अब क्या कर रही है, इस पर किरणदीप ने जवाब दिया कि वह एक ऑनलाइन कंपनी के लिए काम करती थी। अब कोई काम नहीं कर रही। यह जरूर स्पष्ट हुआ है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक वर्ष पहले अमृतपाल के संपर्क में आई थी। किरणदीप कौर यूके की सिटीजन है। इसी तरह अमृतपाल की मां बलविंदर कौर और पिता तरसेम सिंह ने भी पुलिस की टीम को बस यही बताया है कि 18 मार्च के बाद अमृतपाल का उनके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ है। उनको यह भी नहीं पता कि अमृतपाल कहां है। वहीं, पुलिस अमृतसर में खालसा वहीर (धार्मिक जुलूस) का हिस्सा रह चुके 200 के करीब युवाओं को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें