फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल ने फिर अलापा खालिस्तानी राग, आतंकी पन्नू का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के मुखिया अमृतपाल ने एक बार फिर खालिस्तान का राग अलापा है। उसने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि खालिस्तान के पक्ष में उठने वाली हर आवाज का वह समर्थन करता है। जब तक खालिस्तान आजाद राज नहीं मिल जाता तब तक सिखों को इंसाफ नहीं मिल सकता। अपने बयान से उसने एक बार फिर अलगाववाद को हवा दी है।
अमृतपाल सिंह रविवार को हथियाराें से लैस समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पर हुए अमृतपान अभियान में पहुंचा था। उसने 1100 युवाओं को अमृतपान कराया। अमृतपाल ने खालिस्तान का प्रचार कर रहे गुरपतवंत पन्नू के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं पन्नू का समर्थन करता हूं। खालिस्तान की ओर जाने वाले हर रास्ते का मैं समर्थक हूं। उन्होंने कहा कि हालांकि गुरपतवंत पन्नू अमृतधारी नहीं हैं, लेकिन वह सिख धर्म की बात करता है, इसलिए मैं उसका समर्थन करता हूं। खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू को आतंकवादी घोषित किए जाने पर अमृतपाल ने कहा कि देश की सरकारें तय करती हैं कि कौन आतंकवादी है और कौन साधू है। सिख अगर किताबें भी रखते हैं तो आतंकवादी बन जाते हैं। आज से ही नहीं बल्कि शुरू से ही सरकारें आतंकवाद की परिभाषा तय करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपाल ने कहा कि युवाओं को अमृतपान करके सिख योद्धा बनना चाहिए और इतिहास से दिशा लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए सिख संघर्ष को आने बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच प्यारों ने सैकड़ों युवाओं को अमृतपान करवाया है। युवाओं को अमृतपान करवाने का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। अमृतपाल को लेकर हरिमंदिर साहिब परिसर के अंदर और बाहर भारी पुलिस फोर्स और सिविल वर्दी में पुलिस कर्मचारी व सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें