फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मजदूरी में बढ़ोतरी के मामले में भट्टा मालिकों के साथ समझौता

Wed, 10 May 2023 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन ने मामले में जताया था विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी के मामले में लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन और भट्ठा मालिकों के बीच समझौता हो गया है। यह समझौता सहायक लेबर कमिश्नर सर्कल बटाला कुंवर डावर व सहायक लेबर कमिश्नर जिला गुरदासपुर संतोख सिंह औलख की मौजूदगी में हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भट्ठा मजदूरों की मांगों संबंधी 15 मार्च को मांग पत्र सौंपा गया था। जिसके बाद यह फैसला चल रहा था। अधिकारियों ने दो घंटे चली बातचीत के बाद श्रमिकों और मालिकों के बीच समझौता करवा दिया है। जिसके चलते अब श्रमिकों को मोटी ईंटों के लिए 877 रुपये, टाइल ईंटों के लिए 25 रुपये बढ़ोतरी, निकासी के पिछले रेटों में 16 फीसदी बढ़ोतरी, लोड-अनलोड पिछले रेट में पांच रुपये प्रति हजार ईंटों की बढ़ोतरी और हाई ड्राफ्ट भट्ठों का निकासी वाले मजदूरों को 13 रुपये और बढ़ोतरी देने का फैसला हुआ है। समझौते में ये भी लिखा गया है कि आने वाले समय में मिनीमम वेज में जो भी बढ़ोतरी होगी, उन रेटों में जोड़ा जाएगा। इस मौके पर महासचिव रजिंदर सिंह, उप प्रधान अश्वनी मरवाहा, कामरेड शिव कुमार, जिला प्रधान कामरेड जसवंत सिंह बुट्टर, उप प्रधान कामरेड दर्शन सिंह, ज्वाइंट सचिव कामरेड मनहरण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें