फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर रिहा होने के बाद हरमंदिर साहिब शुकराना करने पहुंचे दलेर मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। ह्यूूमन ट्रैफिकिंग के एक पुराने मामले में अदालत से मिली राहत के बाद जेल से रिहा होकर मंगलवार देर रात पंजाबी गायक दलेर मेहंदी श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अदालत से मिली राहत के लिए वाहेगुरु का शुकराना किया। इस दौरान दलेर महंदी ने मीडिया से दूरी बनाई रखी, उनके भाई व गायक मीका सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

मेहंदी ने कहा कि गुरु साहिब की मेहर के कारण ही वे यहां नतमस्तक होने पहुंचे हैं। जिस पर श्री गुरु रामदास जी की कृपा और आशीर्वाद हो उसे कुछ नहीं हो सकता। उनकी रिहाई के पीछे श्री गुरु रामदास जी की कृपा है। दलेर मेहंदी को 15 सितंबर को कोर्ट से राहत मिली थी। जुलाई महीने में पटियाला सेशन कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए कबूतरबाजी के मामले में दो वर्ष की सजा सुनाई थी। बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 19 वर्ष पुराना है। अपनी सजा के खिलाफ दलेर महंदी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने अपील को दाखिल कर लिया है, जिसके बाद हाईकोर्ट ने दलेर मेहंदी को जमानत दे दी और सुनवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें