पंजाब पुलिस के आईजी पद से इस्तीफा देने के बाद वकालत करने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए एडवोकेट कुंवर विजय प्रताप सिंह स्थानीय जिला अदालत पहुंचे। उन्होंने अमृतसर बार एसोसिएशन का दौरा भी किया। एसोसिएशन के प्रधान विपिन ढंड व उनकी टीम ने कुंवर का जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पूर्व चेयरमैन करणजीत सिंह, एडवोकेट राजदीप सिंह घुमन, इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट राकेश शर्मा उपस्थित थे।