फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने लड़की के पिता की टांग तोड़ी, लड़की ने लगाया हफ्तेभर पहले तेजाब फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासुपर। लड़की की शादी की एक रात से पहले गुरुवार को सिरफिरे आशिक ने प्रेम संबंध न बनाने पर लड़की के परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें लड़की के पिता की टांग तोड़ दी। वहीं सिविल अस्पताल में दाखिल लड़की का आरोप है कि उस पर युवक ने हफ्तेभर पहले तेजाब से हमला किया था, जिसमें वह बाल बाल बच गई थी। लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का ही लड़का उसे एक साल से परेशान कर रहा है और जबरन प्रेम संबंध बनाना चाहता है। उसने परिवार को बताया तो परिवार ने भी उसे समझाने की कोशिश की। करीब हफ्ता पहले लड़का अपने साथी समेत आया और तेजाब फेंक दिया। यह उसकी टांग और बाजू पर पड़ा। इसके बाद बुधवार देर रात उसने अपने कुछ साथियों के साथ उसके परिवार पर हमला कर पिता की टांग तोड़ दी और भाई को भी चोटिल कर दिया। थाना तिबड़ के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि डाक्टर ने लड़की की जांच की है। फिलहाल उसके बयान लिए जा रहे हैं, इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें