फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समुदाय ने आसाराम का पुतला फूंका

Tue, 24 Sep 2013 05:40 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना पंजाब ने हाल गेट के बाहर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन राज्य अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार के नेतृत्व में हुआ। अजय कुमार ने कहा कि एक टीवी चैनल में आसाराम के समर्थकों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रति घटिया शब्दावली का प्रयोग किया है। इससे गुस्साए भगवान वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने आसाराम और उनके समर्थकों का हाल गेट के बाहर पुतला फूंका। इस अवसर अध्यक्ष लक्की वैद, सुखचैन सिंह, प्रेम सागर, नरिंदर कुमार, शेखर सहोता, बलवीर सिंह, मलकीत सिंह, राज कुमार और जसवंत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें