अमृतसर। अमृतसर में हिंदू संगठनों ने जम्मू कश्मीर सरकार का पुतला फूंकते हुए मांग की है कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति राज लागू किया जाए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग के दल के कार्यकर्ता शनिवार को जम्मू में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हिंदू संगठनों के नेताओं राकेश मदान और सुधीर अरोड़ा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदुओं का जानमाल सुरक्षित नहीं है। वहां अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में जम्मू कश्मीर सरकार असफल रही है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वे जम्मू कश्मीर सरकार को तोड़ कर वहां राष्ट्रपति राज लागू करे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंसक भीड़ ने हिंदू समुदाय के घरों और दुकानों को ही निशाना बनाया है। देश भर का हिंदू समुदाय इसको सहन नहीं करेगा।