फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा स्कूल की वेबसाइट लांच

Sat, 13 Jul 2013 05:32 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने भुपिंदर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा की नई वेबसाइट एसजीपीसी कार्यालय में लांच की। उन्होंने कहा है कि आधुनिक युग में समय के साथ चलना सबके लिए जरूरी है। भुपिंदर खालसा सीसे स्कूल मोगा के प्रिंसिपल दर्शना सिंह ने अपने स्टाफ सदस्य जसकीरत सिंह देवगण की मेहनत से स्कूल की वेबसाइट तैयार की है। इसमें स्कूल की हिस्ट्री, एफिलिएशन के बारे में पूरी जानकारी, स्कूली बच्चों की अलग-अलग क्षेत्रों में कारगुजारी, स्कूल के पुराने विद्यार्थी के बारे में स्कूल की तस्वीरों के अलावा स्कूल को मदद देने वाले लोगों की जानकारी अपलोड करके इंटरनेट की दुनिया से जोड़ा है। इस अवसर पर अमरजीत सिंह बंडाला, मगविंदर सिंह खापड़खेड़ी, बावा सिंह गुमानपुरा, दलमेघ सिंह, मंजीत सिंह, दिलजीत सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह, हरदेव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें