अमृतसर। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब सीटू की तरफ से अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं ने हाथों में काले झंडे व काले दुपट्टे पहन कर पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान यूनियन की जिला प्रधान अनूप कौर, बेअंत कौर, जोगिंदर कौर, वीर कौर, अमनदीप कौर, सुखविंदर कौर, सरबजीत कौर, बलविंदर कौर, हरविंदरपाल कौर, परमजीत कौर और सुखराज कौर मौजूद रहीं।