फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के खाते से निकलवाए 10 लाख

Mon, 20 May 2013 05:31 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एनआरआई महिला के खाते से लाखों रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरभजन कौर पत्नी सरदूल सिंह निवासी यूके ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह अमृतसर सी ब्लाक रंजीत एवेन्यू में रहती थी। इस समय वह यूके में रह रही है। वर्ष 2008 में उन्होंने बैंक आफ महाराष्ट्र अजनाला रोड में खाता खोला था। मार्च 2012 में जब वह अमृतसर आई तो देखा कि उनके खाते में से लाखों रुपये की पेमेंट गायब थी। उसे पता चला है कि गगनदीप सिंह निवासी रंजीत विहार लोहारका रोड ने 22 मार्च 2009 को उनके खाते से पांच लाख रुपये एक वाउचर के माध्यम से ट्रांसफर किए हैं। उसी दिन चरण पाल सिंह निवासी रंजीत विहार लोहारका रोड ने भी उनके खाते में से रुपये निकलवाकर अपने खाते में जमा करवाए। उनके साथ दस लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें