अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल के नेतृत्व वाली पीपल्स पार्टी आफ पंजाब के साथ कांग्रेस ने चुनावी समझौता नहीं किया है। बाजवा ने कहा कि पंजाब के कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पोस्टरों में मनप्रीत सिंह बादल की तस्वीरें प्रकाशित की हैं। ये तस्वीरों उम्मीदवारों ने अपने लोकल स्तर पर हुए समझौतों के तहत प्रकाशित की हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और ब्लाक समिति के चुनाव कांग्रेस अपने बलबूते पर लड़ रही है। बाजवा ने कहा कि जिला परिषद व ब्लाक समितियों के चुनाव निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं है।