फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखराज की हत्या राजनीतिक कत्ल : बाजवा

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अकाली दल की ‘गुंडा ब्रिगेड’ को शह दे रहे हैं। यही कारण है कि पंजाब में अकाली वर्करों की ओर से लगातार हत्याएं, लूटपाट व छेड़छाड़ की गतिविधियों को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है। अकाली दल कातिलों, लुटेरों , जालसाजों और माफिया की पनाहगाह बन गया है। पट्टी में एक युवा कांग्रेसी नेता सुखराज सिंह की हत्या को बाजवा ने राजनीतिक कत्ल बताया। उन्होंने कहा कि सुखराज सिंह पट्टी ब्लाक समिति चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार भी थे। इस हत्याकांड में अकाल दल का नेतृत्व सीधे रूप में शामिल है। गत दिवस में गुरुहर सहाय से कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सोढी पर हमला किया गया। इस मामले में अभी तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बाजवा ने कहा कि अकाली दल ब्लाक समिति और जिला परिषद चुनावों में धक्काशाही से काबिज होना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें