अमृतसर। पाकिस्तान में जान गंवाने वाले सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर के पति बलदेव सिंह ने घरेलू विवाद खत्म होने का दावा किया है। उनका कहना है कि जब सरबजीत सिंह पर हमला हुआ था तो वह हजूर साहिब गए थे। अब वह भिखीविंड लौट आए हैं। बलदेव ने बताया कि उसे अखबारों से ही यह पता चला कि सरबजीत पर हमला हुआ है।