फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 101 मामलों का निपटारा

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा शनिवार को अदालत परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला कानूनी सेवा अथारिटी के चेयरमैन व सेशन जज हरमिंदर सिंह मदान के नेतृत्व में आयोजित की गई इस लोक अदालत में सुनवाई के लिए कुल 13 बेंच स्थापित की गई थीं। अथॉरिटी के सचिव अरुण अग्रवाल ने बताया कि सुनवाई के लिए 176 मामले पहुंचे थे, जिनमें से 101 का निपटारा किया गया। इन मामलों में विभिन्न अदालतों द्वारा एक करोड़ 19 लाख 40 हजार 429 रुपयों का मुआवजा पारित किया गया। सेशन जज हरमिंदर सिंह मदान ने लोगों से अपील की है कि वह अपने मामलों की सुनवाई लोक अदालत के माध्यम से करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें