अमृतसर। तरनतारन में एक लड़की से सड़क पर मारपीट करने के मामले में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार देर रात गृह विभाग ने उपमुख्यमंत्री के आदेशों की विज्ञप्ति जारी की। मामले की जांच एसपी स्तर का अधिकारी करेगा। सुखबीर के अनुसार महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मचारी माफ नहीं किए जाएंगे। सोमवार गोइदंवाल बाईपास स्थित पंजाब इंटरनेशनल पैलेस के बाहर ट्रक ड्राइवर द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत देने पर दो पुलिसकर्मियों ने एक लड़की की पिटाई कर दी थी। मामले में दो हवलदारों को निलंबित कर दिया गया था।