अमृतसर। वृंदावन गार्डन कालोनी के एक घर में रात्रि को लूटपाट करने की योजना तहत घुसे दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला समेत दो लोगों को तेज धार हथियारों से घायल कर दिया और फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने इस घटना संबंधी मामला दर्ज किया है। कालोनी निवासी डा. बेअंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात दो बजे उन्होंने ने अपने पुत्र के रोने की आवाजें सुनी। जब वह और उसकी पत्नी घर के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे तो वहां तीन अज्ञान व्यक्ति खड़े थे जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। वे सभी उनके घर की खिड़कियों के सरिये तोड़ कर घर में दाखिल हुए थे। इन व्यक्तियों ने अपने हाथों में तेज धार हथियार पकड़े हुए थे। घर की उपरी छत पर बने कमरों में पड़े दो मोबाईल इन व्यक्तियों ने चुरा लिये और पैसे कहा रखे है पूछने लगे। उन्होंने उसकी पत्नी और साले को तेज धार हथियारों से जख्मी कर दिया और फरार हो गए।