फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में बंद हवालातियों से पकड़े दो मोबाइल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर की हाई सिक्योरिटी वाली सेंट्रल जेल गुमटाला में नजरबंद तीन हवालातियों से मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले संबंधी तीन अंडर ट्रायल आरोपियों विजय कुमार, राजबीर सिंह और हरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि जब सुबह जेल के अंदर कैदियों की चेकिंग की जा रही थी तो हवालाती विजय कुमार उर्फ विक्की निवासी कोट खालसा से करीब पांच ग्राम नशीला पाउडर और मोबाइल फोन बिना सिम वाला और 1500 रुपये नकदी बरामद की गई। इसी तरह हवालाती राजबीर सिंह निवासी भराड़ीवाल से भी आठ ग्राम नशीला पदार्थ, 9 सौ रुपये नकदी और एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसी तरह एक अन्य हवालाती हरदेव सिंह निवासी गांव भंगवा से भी से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें