अमृतसर। गत रात्रि गुरुनानक पुरा ब्यास में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में व्यक्ति और उसकी बहुओं के खिलाफ पुलिस थाना ब्यास में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस थाना ब्यास के एसएचओ इंस्पेक्टर हरकृष्ण सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि साढ़े आठ बजे के करीब गुरुनानक पुरा ब्यास में पाल सिंह नाम के व्यक्ति के घर एक मानसिक रूप से पागल दिखने वाला व्यक्ति घुस गया। जिस पर पाल सिंह, उसकी बहुओं गुरमीत कौर और जसविंदर कौर ने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पार्टी ने उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।