प्रकाश पर्व पर हर गांव में 550 पौधे लगाने का लक्ष्य
गुरदासपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित जिले के हर गांव में 550-550 पौधे लगाने संबंधी डीसी विपुल उज्ज्वल के नेतृत्व में पंचायत भवन में अधिकारियों से बैठक की गई। बैठक में एडीसी जनरल तेजिंदरपाल सिंह संधू व एडीसी विकास रणबीर सिंह मूधल शामिल हुए। डीसी विपुल उज्जवल ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रत्येक गांव में 550 पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने जंगलात विभाग के अधिकारियों व डीडीपीओ गुरदासपुर को गांवों में पौधे लगाने के लिए निशानदेही करने व जो पौधे लगाए जाएंगे, उनकी सूची बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक वन विभाग की ओर से बूटे नर्सरियों में तैयार कर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर रमन कोछड़ एसडीएम दीनानगर, बलबीर राज एसडीएम बटाला, डा. दीपक भाटिया एसडीएम, गुरसिमरन सिंह, अमनदीप कौर, निर्मलजीत सिंह, सैमसन, हरचरण सिंह कंग उपस्थित थे।