फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल जेजे सिंह खडूर साहिब लोक सभा क्षेत्र से होंगे शिअद (ट) के उमीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
खडूर साहिब से जनरल जेजे सिंह बने शिअद (ट) के उम्मीदवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (ट) ने पूर्व सेना मुखी जनरल जेजे सिंह को खडूर साहिब लोकसभा हलके से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। दल के अध्यक्ष जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के बेटे और वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनरल जेजे सिंह को खडूर साहिब संसदीय हलके से चुनाव मैदान में उतारने की मांग वहां के लोगों की है। जनरल जेजे सिंह पहली बार 27 फरवरी को हलके के लोगों से रूबरू होंगे। ब्रह्मपुरा ने चोहला साहिब में दल के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक रखी है। उनके साथ हलके के सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा भी होंगे। ब्रह्मपुरा ने इस बार चुनाव न लड़ने की घोषणा की हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें