2 घंटे चली सब जेल में चेकिंग
1 एसपी 3 डीएसपी और 2 एसएचओ ने सब जेल में की रेड मिला कुछ नहीं पठानकोट। पठानकोट पुलिस ने एसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर सब जेल में चेकिंग की। टीम में एसपी के अलावा 3 डीएसपी, 2 थानों के एसएचओ व भारी गिनती में पुलिस बल भी उनके साथ मौजूद था। लगभग 2 घंटे तक पुलिस में जेल की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान जेल के द्वार बंद कर दिए गए और किसी को भी अंदर जा बाहर नही जाने दिया गया। जेल की चेकिंग करके बाहर आए पुलिस टीम के इंचार्ज एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरी जेल की तलाशी ली यहां से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। जेल के अंदर से कुछ दवाएं मिली है। उसके बारे में भी डॉक्टरों से पूछा गया है। यह उनके चेकअप के बाद ही दी गई है।