फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फस्र्ट पंजाब अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में पठानकोट के खिलाडिय़ों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में पठानकोट ने मारी बाजी
विज्ञापन

फर्स्ट पंजाब अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिरकपुर व फतेहगढ़ साहिब में शनिवार को आयोजित फर्स्ट पंजाब अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में पठानकोट के खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों के पठानकोट पहुंचने पर एसडी कालेज स्थित कोचिंग सेंटर में कोच कुलविंद्र कौर की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पीपीसीसी स्पोर्ट्स सेल पंजाब के उप चेयरमैन मिंटू पहलवान उपस्थित हुए। इस अवसर पर कोच कुलविंद्र कौर ने बताया कि जिरकपुर में पुरुष वर्ग में हुई अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में पठानकोट के इरफान हुसैन ने ब्राउंज मेडल हासिल किया तथा फतेहगढ़ साहिब में आयोजित अंडर-15 (लड़कियां) में अमन ने सिल्वर मेडल, शहनाज व शिवांगिनी ने ब्रांउज मेडल हासिल किया है। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्पोर्ट्स सेल पंजाब उपचेयरमैन मिंटू पहलवान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार मेहनत करके राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कोच कुलविंद्र कौर ने बताया कि कोचिंग सेंटर में 26 लड़कों के साथ-साथ 25 लड़कियां कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही है जो आगे चलकर एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर सुरिंद्र मिन्हास, मौवी पहलवान, अभिषेक दत्त उपस्थित थे।

फोटो 05, विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व मेडल देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें