फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की उम्मीद से ज्यादा काम करेगी पंजाब सरकार : सुनील जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार उम्मीद से ज्यादा करेगी काम : जाखड़
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान ने भोआ हलके की पंचायतों को 1.18 करोड़ के चेक किए भेंट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
वीरवार को विधानसभा हलका भोआ में विधायक जोगिंद्र पाल की अगुवाई में कानवां स्थित एक समागम हुआ। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और गुरदासपुर/पठानकोट लोकसभा मेंबर सुनील जाखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और हलका भोआ की 31 पंचायतों को गांवों की गलियों नालियों के निर्माणके लिए 1.18 करोड़ रुपये के चेक बांटे। इस मौके पर भोआ के विधायक जोगिंद्र पाल, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अनिल विज और पार्टी कार्यकर्ताओं और वर्करों ने उनका स्वागत किया। समागम में सुनील जाखड़ ने बताया कि बेशक अकाली भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों में राज्य के खजाने को खाली कर गई। लेकिन फिर भी कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के लिए उम्मीद से ज्यादा काम करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भोआ हलके की पंचायतों को 118 लाख रुपये के चेक विकास कार्यों के लिए बांटे जा रहे हैं। विधायक जोगिंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने जनता के साथ वादा किया था कि वह भोआ में शुगर मिल लगाएंगे और इस कार्य को पूरा करने के लिए वह दिन रात कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज ने सुनील जाखड़ का धन्यवाद किया जिनके नेतृत्व में इन सारे कार्यों को सफलता पूर्वक पूरा किया जा सका है।


फोटो 10, सुनिल जाखड़ पंचायत सदस्यों को चैक भेंट करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें