मांगें पूरी न होने पर बिजली मुलाजिमों ने की रैली
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए शुक्रवार को शहरी सब डिवीजन में बिजली मुलाजिमों ने इंजीनियर कुलवंत राय की अध्यक्षता में रोष रैली की। रैली को वित्त सचिव सुरेंद्र पप्पू, बलवंत सिंह, बलजीत सिंह रंधावा, कश्मीर सिंह, बलकार सिंह, राजकुमार, प्रकाश चंद ने संबोधित किया। कारपोरेशन के प्रबंधकों ने ज्वाइंट फोरम पंजाब के साथ कई बैठकें कर मांगें मानी थीं लेकिन उन्हें लागू करने से आनाकानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह मांगे 11 अप्रैल से पहले न मानी गईं तो 11 अप्रैल को मुकम्मल हड़ताल करके कामकाज ठप किया जाएगा। इसके परिणामों की जिम्मेदारी कारपोरेशन के प्रबंधकों की होगी। मौके पर पवन सलोत्रा, हरदीप सिंह, नरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, मुकेश कुमार उपस्थित थे।
06जीडीआर2-मांगों को लेकर रोष रैली करते हुए मुलाजिम ।