विद्यार्थियों को बायोमीट्रिक सिस्टम समझाया
पठानकोट। एएंडएम इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर एंड टेक्नोलॉजी में उपाध्यक्ष अक्षय महाजन की अध्यक्षता में सेमिनार करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रोफेसर डॉ. सुनील और खुशनीत जिंदल मौजूद थे। डायरेक्टर डॉ. रेणुका महाजन ने कहा कि मुख्यातिथियों की ओर से विद्यार्थियों को बायोमीट्रिक सिस्टम के बारे में समझाया गया। डॉ. रेणुका महाजन ने कहा कि इस कार्यक्रम में एमसीए, बीएसी आईटी, एमएसी आईटी के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समूह स्टाफ मौजूद था।
फोटो-11- पठानकोट में छात्रों को बायोमीट्रिक के बारे में जानकारी देते हुए अतिथि।