कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मे लगाया जागरूकता कैंप
गुरदासपुर।
सिविल सर्जन गुरदासपुर डा. किशन चंद के निदेश पर शुक्रवार को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर धारीवाल के एसएमओ डा. बिंदु गुप्ता की अध्यक्षता में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने स्टाफ के सदस्यों और गर्भवती औरतों को बच्चों के पालन पोषण संबंधी जानकारी दी। इस दौरान डा. गुप्ता ने स्टाफ को हिदायत देते हुए कहा कि गर्भवती औरतों और 0 से 05 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को यकीनी बनाया जाए । उन्होंने 28 से 30 जनवरी को होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए भी प्रेरित किया। डा. गुप्ता ने इस दौरान खसरा और रूबेला की रोकथाम के प्रति भी क्षेत्रवासियों व बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सुचारु ढंग से चलाने और एनसीपी कार्डों को सही ढंग से बनाने के लिए स्टाफ को हिदायत दी, ताकि गर्भवती औरतें सरकार की ओर से दी जा रही सेहत सुविधाओं का पूर्ण लाभ ले सके। इस मौके पर क युनिटी हेल्थ सेंटर धारीवाल के समूह सदस्य उपस्थित थे।