पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसियों में लगे राजनैतिक होर्डिंग हटाए जाएं
गुरदासपुर। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी कम अतिरिक्त उपायुक्त तेजिंदरपाल सिंह संधू ने स्थानीय पंचायत भवन में पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसियों के डीलरों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बोर्ड और पोस्टर आदि तुरंत हटाए जाए और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि गैस के चूल्हों, रेगुलेटरों आदि पर भी राजनीतिक पार्टियों की फोटो लगी हो तो उसे तुरंत हटाया जाए। इस मौके पर डीएफएससी मनीष नरुला, इंडियन आयल कंपनी के प्रतिनिधि और चुनाव कानूनगो मनजिंदर सिंह मौजूद थे।