फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र रद होने पर सरपंच के घर में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरनतारन। गांव कंबोअ में बिना मुकाबले चुनाव जीती महिला सरपंच दलजीत कौर के घर पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। हमला करने वाले गुट की ओर से सिमरजीत कौर को सरपंच के लिए उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन नामांकन रद्द हो गए थे। इसी रंजिश के तहत उन्होंने शाम 5:45 पर हमला कर दिया। दलजीत कौर पत्नी निशान सिंह निवासी गांव कंबोअ को कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया। उसके मुकाबले सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी सिमरजीत कौर को मैदान में उतारा। नामांकन पत्रों की जांच में सिमरजीत कौर के कागजात रद्द हो गए। इसके चलते दलजीत कौर बिना मुकाबला विजेता घोषित की गंई। इसी रंजिश के तहत सिमरजीत कौर के पति सुखदेव सिंह ने अपने साथी पूर्व सरपंच सुखजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का, लखबीर सिंह, सतनाम सिंह, धर्मेद्र सिंह, रघबीर सिंह, स्वर्ण सिंह सतनाम सिंह के अलावा 17 अज्ञात लोगों को लेकर सरपंच दलजीत कौर के घर पर हमला कर दिया। थाना सदर तरनतारन के प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें