फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर ज्ञान खरलावालां को अदालत में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर ज्ञान खरलावालां अदालत में पेश
विज्ञापन

गुरदासपुर।
गैंगस्टर विक्की गौंडर के करीबी साथी रविंदर सिंह उर्फ ज्ञान खरलांवाला को मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गुरदासपुर के एडिशनल सेशन जज पुष्पेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने 12 मार्च को गैंगस्टर खरलांवाला को दोबारा पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 15 फरवरी को ज्ञान खरलांवाला को पेश किया गया था जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे 27 फरवरी को पेश होने के आदेश दिए थे। इसके चलते मंगलवार को उसे दोबारा पेश किया गया है। बता दें कि नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य दोषी और गुरदासपुर में हुई गैंगवार के मुख्य सरगना गैंगस्टर विक्की गौंडर को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। गौरतलब है कि पिछले साल 20 अप्रैल को गुरदासपुर में औजला बाईपास पर हुई गैंगवार में गैंगस्टर विक्की गौंडर के करीबी साथी रविंदर सिंह उर्फ ज्ञान खरलांवाला ने सुखचैन सिंह उर्फ जट्ट और हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार को मौत के घाट उतार दिया था। उसको पटियाला जेल से गुरदासपुर अदालत में पेशी के लिए लाया गया था।

27जीडीआर7- ज्ञान खरलांवाला को अदालत में ले जाती हुई पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें