छप्पड़ में प्रवासी मजदूर का शव मिला
बटाला। गांव काशतीवाल में एक प्रवासी मजदूर का शव मिला है। थाना घन्नियां के बांगर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। गांव काशतीवाल ने रहने वाले रघुबीर सिंह ने बताया कि उनके पास 30 वर्षीय भइया लाल निवासी बंगाल पिछले चार साल से काम कर रहा था और वह शराब पीने का आदी था। वीरवार देर शाम को उसका भतीजा खेतों में जा रहा था। इसी दौरान उसे खेतों के पास छप्पड़ में उक्त प्रवासी मजदूर का शव मिला। उसने तुरंत इसी सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।