फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट कालेज आफ एजुकेशन में एक दिवसीय कैंप का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट।
विज्ञापन

पठानकोट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रिंसिपल रूपिंद्र कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। बीएड और ईटीटी के स्टूडेंट्स ने एनएसएस ऑफिसर हरप्रीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज के प्रांगण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने कॉलेज के हर हिस्से की अच्छे से सफाई करके स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। कॉलेज के चेयरमैन डा. सुभाष महाजन ने स्टूडेंटस के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे और काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर असिस्टेंट प्रो. उमा शर्मा, रजनीश, अतुल अग्रवाल, शिवानी ठाकुर, अनु सैनी, विकास कुमार, दविंद्र सिंह, विकास भल्ला मौजूद थे।

फोटो-09, सफाई अभियान के दौरान उपस्थित स्टूडेंटस और कालेज सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें