फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कैसे बनें आईएस और आईपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में काउंसलिंग कार्यक्रम
विज्ञापन

पठानकोट। जवाहर नवोदय विद्यालय में 30वां व अंतिम जिला स्तरीय मास काउंसलिंग कार्यक्रम करवाया गया। इसकी देखरेख जिला गाइडेंस कोआर्डिनेटर डीजी सिंह ने की। इस दौरान एडीसी (ज) कुलवंत सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उनका स्वागत प्रिंसिपल आरके वर्मा की ओर से किया गया। एडीसी (ज) कुलवंत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार ही कोर्स का चयन करना चाहिए। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी आरसी खुल्लर, सैनिक वेलफेयर विभाग से कैप्टन कुलजीत सिंह, डेयरी विभाग से केपी सिंह, बैंक अधिकारी रमेश शर्मा, एससी कार्पोरेशन विभाग से सुरिंद्र कुमार, बागबानी विभाग से साहिल कुमार ने भी अपने अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। इस अवसर पर दीपक कुमार, भगत सिंह, रंजन कुमार, हंस कौर, सुनीता वर्मा, हरसिमरन जीत सिंह, कमलजीत कौर, संदीप कुमार, रूपाली और मनजोत मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें