वॉलीबाल में बुर्ज साहिब की टीम प्रथम
गुरदासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी (स) राकेश बाला तथा एईओ सरिता शर्मा की अध्यक्षता में गुरदासपुर पब्लिक स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। श्री गुरु अर्जुन देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजुर्ग साहिब धारीवाल के प्रिंसिपल अनूप सिंह ने बताया कि वालीबाल खेलो में अंडर 14,17 तथा 19 वर्ग की करीब 50 टीमों ने भाग लिया। अंडर 14 में ठक्कर संधू स्कूल ने पहला और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 में बुर्ज साहिब स्कूल धारीवाल ने पहला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झड़ौली ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अंडर 19 में भी बुर्ज साहिब स्कूल की टीम ने पहला और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारीवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल अनूप सिंह ने विजेता टीमों को बधाई दी। इस अवसर पर जसपाल सिंह, मनोहर लाल,मोहन लाल, रजवंत कौर, अनीता, तरसेम सिंह चाहल, कोच सोनू चाहल, मुकेश कुमार, डीपी कुलविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, बलविंदर सिंह, अर्चना मौजूद थीं।