फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएससीसी ने मिनर्वा अकैडमी को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएससीसी ने मिनर्वा अकादमी को हराया
विज्ञापन

दूसरे मैच में ओएनजीसी ने आरआर स्पोर्ट्स को दी मात
अमनदीप प्रीमियर लीग के चौथा दिन हुए जोरदार मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। तारा वाला पुल के नजदीक स्थित अमनदीप क्रिकेट एकेडमी (एसीए) के खेल मैदान में चल रहे अमनदीप प्रीमियर लीग (एपीएल) के चौथे दिन का पहला मैच मिनर्वा अकादमी व आरएससीसी के बीच खेला गया। मिनर्वा अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पिच ने एक बार फिर से गेंदबाजों का साथ दिया। मिनर्वा की टीम ने कोई खास जौहर नहीं दिखाए। मिनर्वा अकादमी की टीम 19 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आरएससीसी के विकास दीक्षित ने तीन ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। बल्लेबाजी करने उतरी आरएससीसी की टीम ने लक्ष्य को सात विकेट गवांकर पूरा कर लिया। आरएससीसी के सुनील दलाल को मैन आफ द मैच चुना गया। सुनील दलाल ने 32 गेंद पर 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। दूसरा मैच आरआर स्पोर्ट्स व ओएनजीसी के बीच खेला गया। आरआर स्पोर्ट्स ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। आरआर स्पोर्ट्स टीम की ओर से 20 ओवरों में अर्जुन राप्रिया के 34 रन, वीरेंद्र दाहिया के 29 व विजय भारद्वाज के 24 रन से 7 विकेट गवांकर 129 रन बनाए। जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओएनजीसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, सार्थक रंजन के 48 और ओम भोंसले के धुंआंधार 59, नाटआउट रन बनाकर 13 ओवर में मुकाबला जीत लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच ओएनजीसी के गेंदबाज सौरभ कुमार को दिया गया। सौरभ 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकट लेते हुए विरोधी टीम को मात्र 129 रनों पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डा. इंद्रबीर सिंह निज्झर, प्रेसीडेंट आईएमए व मेजर कविता रामदेवपुत्रा, इंचार्ज प्रथम पंजाब एनसीसी बटालियन व चिराग रामदेवपुत्रा ने मैन आफ द मैच रहे खिलाड़ियों को ट्राफी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें