डीसी कार्यालय का घेराव कर 51 ने दी गिरफ्तारी
मांगों के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने किया जेल भरो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। राज्य स्तर पर जेल भरो आंदोलन के तहत किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के 51 सदस्यों ने गिरफ्तारियां दी। इससे पहले डीसी कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मांगों को लेकर बैठकें करने का जो वादा किया था, वह झूठा निकला है। पन्नू ने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया गया है। अगर सरकार ने गिरफ्तारियां नहीं की तो जेल भरो मोर्चा रेल मार्गों पर तब्दील कर दिया जाएगा। इस मौके पर स्वर्ण सिंह पंधेर, सविंदर सिंह चोताला, सुखविंदर सिंह सभरा, हरप्रीत सिंह सिध्वां, जसबीर सिंह पिद्दी, तेजिंदरपाल सिंह राजू, गुरलाल सिंह पंडोरी, सतनाम सिंह माणोचाहल, जवाहर सिंह टांडा, कुलवंत सिंह भैल, दियाल सिंह मीयांविंड, कुलविंदर कौर, जगीर सिंह, अजीत सिंह चब्बा, गुरजीत सिंह गंडीविंड, मेहर सिंह तलवंडी, धन्ना सिंह लालूघुंमण मौजूद रहे। किसानों की मांगों में सहकारी मिलों की ओर गन्ने का 400 करोड़ का बकाया 15 फीसदी ब्याज समेत देने, 60 वर्ष की उम्र के बाद किसानों मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा कानून के तहत 5 हजार रुपये महीना पेंशन देने, मंत्री और विधायकों का बढ़ाया वेतन और भत्ते तुरंत वापस लेने, आने वाले सीजन में धान की बिजाई 1 जून से शुरू करवाने, कुलबीर सिंह जीरा, इंद्रजीत सिंह जीरा द्वारा दर्ज करवाए मुकदमे वापस लेना शामिल है।