असल मुद्दों से देश का ध्यान भटका रहे मोदी
आरएमपीआई ने पट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। रेवोल्यूशनरी मार्कसिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) की ओर से कामरेड नत्था सिंह के नेतृत्व में गांधी चौक में केंद्र सरकार का पुतला जलाकर पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ रोष जताया। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने रोष मार्च निकाला। कामरेड शिव कुमार ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों से हर चीज महंगी हो रही है। नोटबंदी और जीएसटी ने देश के छोटे कारोबारियों को खत्म कर बड़े कारपोरेट घरानों को प्रफुल्लित किया है। असल मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत देश को धर्म और जात-पात पर बांटा है। इस मौके पर मास्टर प्रेम सागर, हरजिन्द्र सिंह, राम बिलास, नरोत्तम पठानिया, देव राज,प्यारा सिंह, रघुवीर सिंह, कुलदीप राज, सोहन लाल, तिलक राज, प्रताप सिंह, सुरेश, पुरशोत्तम लाल व अन्य उपस्थित थे।
फोटो:-4- केंद्र सरकार का पुतला जलाते आरएमपीआई के पदाधिकारी।