फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटल फ्लावर कान्वेंट स्कूल ने शहर में निकाला शांति मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कृप्या इस खबर को फोटो सहित प्रकाशित करें।
विज्ञापन

लिटल फ्लावर कान्वेंट स्कूल ने शहर में निकाला शांति मार्च
गुरदासपुर। कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या और देश के अन्य राज्यो में बलात्कार जैसी हो रही घटनाओं को लेकर सिटी के लिटल फ्लावर कान्वेंट स्कूल की ओर से शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च के दौरान आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। मार्च को स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लूसी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह मार्च लिटल फ्लावर स्कूल से रवाना होकर फिश पार्क, जहाज चौंक, बस स्टैंड, डाकखना चौंक, लाईब्रेरी चौंक, हनुमान चौंक, पुलिस लाईन रोड, जहाज चौंक तथा फिश पार्क रोड से होता हुआ वापिस आरंभिक स्थान पर जाकर संपन्न हुआ।इस मौके पर फादर जोन ने उक्त घटनाओं की सख्त निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के दोषी तथा इनसे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, मगर दुख की बात यह है कि कुछ समाज विरोधी लोग ऐसी घटनाओं को धर्म से जोड़ने लगते है तथा केंद्र के समूह राज्यों की सरकार को इस संबंधी कदम उठाने की जरुरत है। इस मौके पर सिस्टर दीपा, सिस्टर सानिया, सिस्टर सैलस्टीन और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

फोटो 19जीडीआर9छ- प्रिंसिपल सिस्टर लूसी तथा फादर हरी झंडी देकर रवाना करते हुए।
19जीडीआर-010, 011,012, 013- विभिन्न दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें