फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतों ने महिला को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खूंखार कुत्तों ने महिला को काटा
विज्ञापन

काहनूवान (गुरदासपुर)। पुलिस थाना भैणी मियां खां के अधीन पड़ते गांव नानोवाल खुर्द की एक महिला को देर शाम खूंखार कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला बलविंदर कौर ने बताया कि वह बीती देर शाम अपने घर से पशुओं के तबेले की ओर जा रही थी। जब वह गांव के पास से गुजरती संपर्क सड़क पर पहुंची तो खूंखार कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग घटना स्थल की ओर भागे। उनको देखकर कुत्ते हमले वाली जगह से भाग गए। इतने समय में ही कुत्तों ने टांग और शरीर के अन्य हिस्सों से काटकर महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। गांववासियों और इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि खूंखार कुत्तों का कोई ठोस समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें