जिलास्तरीय किसान मेला 2 अप्रैल को
पठानकोट। खेतीबाड़ी विभाग ने बैठक का आयोजन किया। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ इंद्रजीत सिंह ने विभाग के अधिकारियों को बताया कि किसानों को सावन की फसलों की काश्त संबंधी तकनीकी जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय किसान मेला 2 अप्रैल को दाना मंडी नोंरगपुर ब्लाक में लगाया जाएगा। मेले में पंजाब खेतीबाड़ी युनिवर्सिटी लुधियाना के माहिर किसानों को फसलों की काश्त संबंधी तकनीकी जानकारी देंगे। इसके अलावा खेतीबाड़ी, बागबानी, पशु पालन, सेहत विभाग, डेयरी विभाग, मच्छी पालन, बैंकों की ओर से प्रदर्शनियां भी लगाई जाऐंगी। इस मौके पर डॉ. अमरीक सिंह, डॉ. हरजिंद्र सिंह बैंस, डॉ. रजिंद्र कुमार, गुरदित्त सिंह, सुभाष चंद्र, जतिंद्र कुमार, जगदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, राजकुमार उपस्थित थे।
फोटो -6- पठानकोट में मीटिंग करते कृषि विभाग के अधिकारी।