फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर किया बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट पेंशनरों ने बैठक कर उठाई मांगें
विज्ञापन

पठानकोट।
स्टेट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन पठानकोट की ओर से बुधवार को स्टेट प्रधान सतीश सैनी और कनवीनर बंसी लाल की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मांगों के प्रति विचार-विमर्श किया। प्रधान सतीश सैनी ने अपनी मांगों से अवगत करवाते हुए कहा कि वर्ष 2006 से पहले और वर्ष 2006 के बाद के पेंशनरों की सुविधाओं में समानता लाई जाए। मेडिकल भत्ता 2000 रुपये किया जाए, रेलवे की तरह पेंशनरों को पंजाब रोडवेज बसों में छूट दी जाए, महंगाई भत्ता का बकाया दिया जाए। इन सभी मांगों को सरकार को प्रमुख रखते हुए जल्द से जल्द इनका निपटारा किया जाना चाहिए। मौके पर सतपाल शर्मा, केदार नाथ, रणजीत सिंह, बैज नाथ, रवींद्र कुमार, तिवारी, तरसेम लाल, बुई लाल शर्मा, विजय कुमारी उपस्थित थे।

फोटो -9- पठानकोट में मीटिंग करते हुए स्टेट पेंशनर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें