पंजाब में सरकार नाम कोई चीज नहीं : सुखबीर
अमृतसर।
सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अकाली दल को पोलखोल रैली करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंनें कहा कि हमें लगता था कि कांग्रेस सरकार साल दो साल में कुछ काम करेगी। लेकिन अकाली दल सरकार ने जो काम शुरू किए थे। कांग्रेस सरकार ने उन्हें भी बंद कर दिया गया। पंजाब में सरकार नाम कोई चीज नहीं है। चुनाव में हमने जनता के साथ किए वादे सरकार बनने के पहले साल पूरे कर दिए थे। माइनिंग के मुद्दे पर उन्होंने ने कहा कि लोगों को उम्मीद होती है कि प्रशासन उनकी मदद करेगा। लेकिन यहां उल्टा कांग्रेस सरकार खुद गुंडा टैक्स बटोरने में लगी है। सरकार की गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई है कि ठेकेदारों ने चीफ जस्टिस से अपील की है कि उन्हें मौजूदा पंजाब सरकार से बचाया जाए। कैप्टन के दामाद पर हुए केस पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी पता चला है अगर सीबीआई केस की जांच कर रही है तो मामला गंभीर है। इस मुद्दे पर खुद सीएम को जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल के रिश्तेदार गुंडा टैक्स वसूल रहे हैं।