ग्राम सुधार सभा ने एसडीओ को किया सम्मानित
बहरामपुर (गुरदासपुर)। ग्राम सुधार सभा बहरामपुर की ओर से प्रधान विजय सलारिया की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत एसडीओ भिंडर को उनकी विभाग और समाज में निभाई जा रही बेहतरीन सेवाओं के बदले में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारी भिंडर ने सभा के सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह कार्यालय में आने वाले हर उपभोक्ता की समस्या का बिना किसी भेदभाव के हल करने का प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर प्रबोध शर्मा, ठाकुर प्रभात सिंह अंकू और अश्वनी कुमार भी मौजूद थे।
24जीडीआर5-एसडीओ को सम्मानित करते हुए सभा के अध्यक्ष विजय सलारिया व अन्य