एफएंडसीसी की बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पास
पठानकोट।
लंबे समय से लंबित नगर निगम की एफएंडसीसी की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इसमें शहर के विभिन्न कार्यों से जुड़े 17 प्रस्ताव पास किए गए। मेयर अनिल वासुदेवा की अगुवाई में आयोजित बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल सिंह, डिप्टी मेयर वीना परमार, कमिश्नर कुलवंत सिंह, पार्षद रोहित पुरी, शमशेर ठाकुर, सुपरिंटेंडेंट इंदरजीत सिंह मौजूद थे। कमेटी की ओर से पास किए गए कार्यों में अधिकतर काम रिपेयरिंग से जुड़े हुए हैं। इनमें ट्यूबवेल की मोटर रिपेयरिंग, स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग, सीवरेज रिपेयरिंग, नालों की सफाई के वर्क आर्डर पास किए गए हैं। रिपेयरिंग के अलावा नए कार्यों में वार्ड नं. 20 में इंटरलाकिंग टाइलें लगाना, सफाई कर्मचारियों को दस्तानें, मास्क, शूज, रेनकोट मुहैया करवाना शामिल है।
फोटो -10- पठानकोट में प्रस्ताव पास करते हुए निगम मेयर व अन्य।