संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 30 मार्च 2025 को 65 सदस्यों को सीकेडी की बैठकों से लगातार गैरहाजिरी के कारण सीकेडी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव में 65 सदस्यों के साथ ही अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पिता सत्यजीत सिंह मजीठिया का नाम भी शामिल था। सीकेडी की शनिवार को अध्यक्ष डाॅ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मद को खारिज कर दिया गया है। 65 सदस्यों की सदस्यता को दोबारा बहाल कर कर दिया गया है। इसके अलावा इस बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।