ड्यूटी पर तैनात सेना के हवलदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। एक हवलदार की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर बुधवार को उसके पैतृक निकटवर्ती गांव मुरादपुर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हवलदार महावीर सिंह पुत्र बसंत सिंह निवासी गांव मुरादपुर 113 फील्ड बीकानेर आरटी में हवलदार के रूप में तैनात थे। मंगलवार सुबह वह अपने साथियों के साथ पीटी कर रहा था कि अचानक उसकी सेहत खराब हो गई। वह पेट में दर्द की शिकायत करने लगा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जब उसका शव गांव मुरादपुर पहुंचा जहां उसका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
फोटो
26जीडीआर2-मृतक हवलदार को सलामी देते हुए जवान।