फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के व्यापारियों से तामिलनाडू की तर्ज पर वसूल किया जाए ई-वे बिल-व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल पठानकोट ने एईटीसी को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

पंजाब के व्यापारियों से तमिलनाडु की तर्ज पर वसूल किया जाए ई-वे बिल-व्यापार मंडल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। व्यापार मंडल पठानकोट का शिष्टमंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश व चेयरमैन भारत महाजन के नेतृत्व में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग सहायक कमिश्नर अनीता गुलेरिया से मिला। व्यापारियों ने व्यापार में पेश आ रही समस्याओं संबंधी मांग पत्र अनीता गुलेरिया को सौंपा। प्रधान वेद प्रकाश, चेयरमैन भारत महाजन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी ने बताया कि व्यापारियों की मांग है कि ई-वे बिल 50 हजार से 1 लाख रुपये तमिलनाडु राज्य की तर्ज पर किया जाए, छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए 5 रुपये यूनिट बिजली किया जाए, इंश्योरंस पालिसी हिमाचल की तर्ज पर व्यापारियों पर लागू की जाए, जीएसटी रिटर्न की सीमा एक महीने की बजाय तीन महीने की जाए, 2011- 12 असेसमेंट को समाप्त किया जाए, क्योंकि अब जीएसटी लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा चुनाव में उनके साथ किए गए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया है जिससे प्रदेश के व्यापारियों में रोष है। इस मौके पर राजेश शर्मा, महासचिव अमित नैयर, कैशियर राजेश पुरी, दविंद्र मिंटू, मनू महाजन, करण कुन्द्रा, बलजीत सिंह, यशपाल सिंह मौजूद रहे।

फोटो:-3-एईटीसी को मांगपत्र सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें