सरकार, मैनेजमेंट का जलाया पुतला
गुरदासपुर। बठिंडा व रोपड़ में थर्मल प्लांट यूनिट बंद करने के विरोध विरोध में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट का पुतला जलाया गया। इससे पूर्व संगठनों के प्रतिनिधियों ने नेहरू पार्क में कैप्टन सरकार की खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार चुनाव मैनिफेस्टो पर खरा उतरने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को खत्म करने के लिए झूठे दावे किए गए। अब बठिंडा व रोपड़ में थर्मल प्लांट यूनिट बंद करके सरकार ने बेरोजगारी को और भी बढ़ा दिया हैं। प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि निजी कंपनियों के साथ किए गए समझौते तुरंत रद्द किया जाए और बंद किए गए यूनिट चालू करवाए जाएं। इस मौके पर निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह पुरोवाल, अनिल कुमार, प्रेम कुमार, रतन सिंह, रवि कुमार, तिलकराज, बलविंदर कुमार, अवतार सिंह, जगदीश सिंह, राजेश कुमार, अजीत सिंह, दर्शन सिंह, सुभाष, निर्मल सिंह,कर्मवीर सिंह, जोगिंदर पाल सैनी मौजूद थे।