राष्ट्रीय हिंदू सेना का पीडब्लूडी के खिलाफ प्रदर्शन
पठानकोट। राष्ट्रीय हिंदू सेना की ओर से वीरवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कालू की अध्यक्षता में डिफेंस रोड पर पड़े गड्ढों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। रजनीश कालू ने बताया कि डिफेंस रोड पूरी तरह से टूट चुका है और जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। आए दिन कई लोग यहां गिरकर जख्मी होते हैं। उन्होंने कहा कि यह रोड दो नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ता है। इस रोड पर सैकड़ों गांव पड़ते हैं। इस दौरान गगन नीटू, पवन शर्मा, रूप सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, नानक चंद, पम्मा और अनिल भी मौजूद थे।
फोटो -9- पठानकोट में टूटी सडक़ के विरोध में प्रदर्शन करते हुए हिंदु सेना के नेता।