शिअद (ट) ने गठित की तालमेल कोर कमेटी
अमृतसर। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों और पार्टी संगठन के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए नवगठित शिरोमणि अकाली दल(ट) ने पांच सदस्यीय कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में पार्टी के अध्यक्ष जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. रतन सिंह अजनाला, बीर दविंदर सिंह, महासचिव सेवा सिंह सेखवां व उजागर सिंह को शामिल किया गया है। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने दी। उन्होंने बताया कोर कमेटी सभी राजनैतिक फैसलों की जिम्मेदारी निभाएगी।